उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 लोगों को मिला चित्रांश गौरव सम्मान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 11:12 PM
कायस्थ क्लब, दरभंगा का छठा स्थापना दिवस जीएम रोड स्थित सीतायन होटल में समारोहपूर्वक मनाया गया.
दरभंगा. कायस्थ क्लब, दरभंगा का छठा स्थापना दिवस जीएम रोड स्थित सीतायन होटल में समारोहपूर्वक मनाया गया. इसमें उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 चित्रांशों को चित्रांश गौरव सम्मान दिया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान चित्रगुप्त की आरती से किया गया. शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया. वरीय अधिवक्ता महेश कुमार, पत्रकार अमरेश्वरी चरण सिन्हा, कैलाश चंद लाल, डॉ संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ दीपक कुमार, विवेक बंटी, जलज कुमार गोपी, पार्षद नवीन सिन्हा, मनीष कुमार ने भी विचार रखा. संतोष कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, मनीष मधुरंजन, संगीता वर्मा, मोनी कुमारी, नव्या मधुरंजन एवं शालनी वर्मा ने गीतों से कार्यक्रम को चार चांद लगाया. डॉ नवीन कुमार व संतोष दिवाकर ने संचालन एवं नीरज कुमार चंदन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इनको किया गया सम्मानित- अपने-अपने क्षेत्र में अग्रणी पहचान बनाने वाले दरभंगा वार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, आर्थोपेडिक्स डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉ अच्यूतानंद प्रसाद, सुनील कुमार दास, गणेशचंद लाल, नीला सिन्हा, चंद्रकांता वर्मा, इंद्रा वर्मा, सर्वजीत कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार दास, अनुष्का सिन्हा को चित्रांश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. पूनम कुमारी, डॉ संजीव कुमार, महेश कुमार, सुजीत मल्लिक, कैलाश चन्द लाल, अमरेश्वरी चरण सिन्हा, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार, इ. बसंत श्रीवास्तव, ई सुधीर कुमार आदि ने इन्हें सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










