निजी अस्पताल पर कार्रवाई के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मरीज व परिजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 2:02 AM
विज्ञापन
स्वस्थ मरीजों को हेपेटाइटिस सी से संक्रमित करने का अस्पताल पर आरोप दरभंगा : एक िनजी अस्पताल पर मरीज को संक्रमित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर मरीज व परिजन सीएस कार्यालय परिसर में गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. अस्पताल में इलाज के दौरान सैफुल्लागंज मुहल्ला निवासी मरीज […]
विज्ञापन
स्वस्थ मरीजों को हेपेटाइटिस सी से संक्रमित करने का अस्पताल पर आरोप
दरभंगा : एक िनजी अस्पताल पर मरीज को संक्रमित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर मरीज व परिजन सीएस कार्यालय परिसर में गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. अस्पताल में इलाज के दौरान सैफुल्लागंज मुहल्ला निवासी मरीज सोनी झा के हेपेटाइटिस सी से अतिक्रमित हो जाने का आरोप लगाया जा रहा है.
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में मरीज सोनी झा समेत परिजन अभिषेक कुमार आदि शामिल हैं. परिजन अभिषेक ने बताया कि निजी अस्पताल पर कार्रवाई को लेकर सिविल सर्जन डॉ एएन झा से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की गयी.
मजबूर होकर भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा. बताया कि एक ही डायलिसिस मशीन पर एक हैपेटाइटिस सी संक्रमित मरीज के डायलिसिस के उपरांत दूसरे मरीज का डायलिसिस किया गया. इससे दूसरे स्वस्थ मरीज भी हैपेटाइटिस सी से संक्रमित हो गये. अभिषेक का कहना है कि अभी तक पांच से छह मरीज इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. अनशन पर बैठने वालों का कहना है की जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अनशन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










