बाइक सवार अपराधियों ने बैंक मैनेजर से मोबाइल छीना

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : पुअर होम के पास कार सवार बैंक प्रबंधक को बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने पुलिस का धौस दिखाकर लूटपाट की. बदमाशों ने प्रबंधक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. बिना नंबर की बाइक पर दो बदमाश सवार थे. पीड़ित अश्विनी कुमार झा पीएनबी के कमतौल शाखा में प्रबंधक के पद पर काम […]

विज्ञापन

दरभंगा : पुअर होम के पास कार सवार बैंक प्रबंधक को बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने पुलिस का धौस दिखाकर लूटपाट की. बदमाशों ने प्रबंधक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. बिना नंबर की बाइक पर दो बदमाश सवार थे. पीड़ित अश्विनी कुमार झा पीएनबी के कमतौल शाखा में प्रबंधक के पद पर काम करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैंक का कार्य कर देर शाम कार से दरभंगा टावर पहुंचे थे. वहां से लक्ष्मी सागर मिथिला कॉलोनी स्थित आवास के लिए रवाना हुए थे. इसी बीच पुअर होम के पास बाइक सवार दो बदमाश ओवरटेक कर घेर लिया. बाइक के पीछे सवार बदमाश ने प्रबंधक श्री झा को कार घुमाकर थाना ले चलने को कहा. रात के लगभग आठ बज रहा था. प्रबंधक को कुछ शक हुआ. उन्होंने बदमाशों से कहा कि थाना जाने की क्या जरुरत है.

यही फोन करके थानेदार को बुला लेता हुं. यह सुनकर बदमाश आक्रोशित होकर गाली गलौज देने लगे. मारपीट करना शुरु कर दिया. जिस मोबाइल से प्रबंधक थाना को फोन करना चाह रहे थे, उसे छीनकर दोनों स्टेशन रोड की ओर फरार हो गये. घटना से आहत प्रबंधक विवि थाना गए.

वहां उन्हें घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में होने की बात कही गई. इसके बाद पीड़ित नगर थाना पहुंचे और पूरी जानकारी थानेदार को दी. थानेदार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस कर दिया. घटना के 48 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. यह जानकारी मिलने पर एसएसपी बाबू राम ने नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने थानेदार को फोन कर इलाके के तमाम बदमाशों को पकड़ कर थाना लाने का निर्देश दिया है. साथ प्रबंधक से बदमाशों की पहचान कराने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन