सीएचसी के तीन कर्मियों से जवाब-तलब

Updated:
विज्ञापन

केवटी : सीएस डॉ अमरेंद्र नारायण झा ने शुक्रवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. दोपहर करीब 12 बजे वे सीएचसी केवटी-रनवे पहुंचे. सबसे पहले दवा वितरण काउंटर का मुआयना किया. इसके बाद टीबी, प्रसव, नवजात केयर कक्ष को देखा. उन्होंने कर्मियों को कार्य में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. सीएस ने तीन […]

विज्ञापन

केवटी : सीएस डॉ अमरेंद्र नारायण झा ने शुक्रवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. दोपहर करीब 12 बजे वे सीएचसी केवटी-रनवे पहुंचे. सबसे पहले दवा वितरण काउंटर का मुआयना किया. इसके बाद टीबी, प्रसव, नवजात केयर कक्ष को देखा. उन्होंने कर्मियों को कार्य में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएस ने तीन कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछते हुये वेतन बंद करने का भी निर्देश दिया. टीबी कक्ष में लैब टैक्निशियन सुष्मिता राज के ड्रेस में नहीं रहने तथा बीसीएम नीतीश सहाय व डाटा ऑपरेटर दीपक कुमार से कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन बंद करने का आदेश दिया.

वहीं उन्होंने सुरक्षा गार्ड पंजी, जेनेरेटर लॉग बुक, एम्बुलेस कर्मियों की पंजी देखी. अस्पताल में एनजीओ द्वारा जेनेरेटर ऑपरेटर नहीं रखने तथा सुरक्षा गार्ड से ही जेनेरेटर का कार्य लेने पर नाराजगी जाहिर की. कोई देखने वाला नहीं है. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मल कुमार लाल को स्थायी कर्मियों व मानदेय कर्मियों की हाजिरी बही हर हाल में अलग-अलग कर अस्पताल के कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन