बागमती नदी के पानी से काम चला रहे मोहल्लेवासी
सदर : शहर में पेयजल संकट समय के साथ विकराल रूप धारण करता जा रहा है. चापाकल फेल होते जा रहे हैं. पानी के लिए लोग भटक रहे हैं और प्रशासन खामोश है. जलापूर्ति की योजनाएं अभी तक धरातल पर पूरी तरह से उतर नहीं सकी है. शहर के वार्ड पांच एवं छह में अमृत […]
सदर : शहर में पेयजल संकट समय के साथ विकराल रूप धारण करता जा रहा है. चापाकल फेल होते जा रहे हैं. पानी के लिए लोग भटक रहे हैं और प्रशासन खामोश है. जलापूर्ति की योजनाएं अभी तक धरातल पर पूरी तरह से उतर नहीं सकी है. शहर के वार्ड पांच एवं छह में अमृत जलापूर्ति योजना की अब तक लोग राह ही देख रहे हैं.
आपके शहर में
इधर मोहल्ला में पानी के लिए त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लोग सुबह से पानी के लिए सड़क किनारे चापाकल अथवा नल के पास कतार लगा लेते हैं. उल्लेखनीय है कि इन वार्डों में अमृत योजना से पाइप बिछाया गया. जलापूर्ति के लिए जगह-जगह नल भी लगाये गये, लेकिन अभीतक उससे पानी नहीं टपक सका है. लोगों को इससे पानी आने का इंतजार ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए