चर्च में की गयी विशेष प्रार्थना सभा

दरभंगा : इसाई समाज से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे श्रद्धा के साथ मनाया. दोनार स्थित चर्च एवं बलभद्रपुर पुलिस शिविर स्थित कैथोलिक चर्च में कई आयोजन हुए. इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें प्रभु यशु की सात वाणियों का वाचन किया गया. चर्च में सुबह 11 बजे से […]
दरभंगा : इसाई समाज से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे श्रद्धा के साथ मनाया. दोनार स्थित चर्च एवं बलभद्रपुर पुलिस शिविर स्थित कैथोलिक चर्च में कई आयोजन हुए. इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें प्रभु यशु की सात वाणियों का वाचन किया गया. चर्च में सुबह 11 बजे से ही इसाई समाज के लोग विशेष सभा में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे.
शाम छह से रात 10 बजे तक चर्च के अंदर प्रार्थना एवं आराधना को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा. शाम होने के साथ ही मेला का नजारा दिखने लगा. फादर सुशील ग्राफिल ने समाज एवं देश के उत्थान को लेकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की.
उन्होंने प्रभु यीशु के बताएं मार्ग पर चलने के लिए कहा. बताया कि आज ही के दिन प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था. गुड फ्राइडे की शुरुआत पेशन वीक से हुई थी. इसे दुख भोग सप्ताह भी कहते हैं.
प्रभु यीशु को फ्राइडे के दिन क्रूस पर चढ़ाया गया था. शुक्रवार को क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद रविवार को यीशु पुनः जीवित हो उठे थे. ऐसे में रविवार की सुबह से यीशु का स्मरण करते हुए सनराइज सर्विस दी जाएगी. इसाई समाज द्वारा सुबह से प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




