रामनवमी में डीजे बजाने व अश्लील गाने पर पाबंदी

Updated at : 12 Apr 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी में डीजे बजाने व अश्लील गाने पर पाबंदी

समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक दरभंगा : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीएम ने रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सभी से अपील की. कहा कि इस वर्ष यह त्यौहार लोक सभा चुनाव के ठीक […]

विज्ञापन

समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

दरभंगा : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीएम ने रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सभी से अपील की. कहा कि इस वर्ष यह त्यौहार लोक सभा चुनाव के ठीक बीच में पड़ा है. पूरे जिला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. इसलिए रामनवमी त्यौहार को शांतिपूवर्क एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर जिलावासी को एक मिसाल पेश करने का मौका है.
कहा कि जिला शांति समिति, रामनवमी समिति एवं मुहर्रम समिति आदि की पूर्व में भी कई बैठकें की गई थी. सदस्यों को प्रशासन की भावना से अवगत करा दिया गया था. इस पर अमल की जानी चाहिए. डीजे बजाने तथा अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. रामनवमी की झांकी में कोई पार्टी या व्यक्ति राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करेंगे. डीएम ने कहा कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति धार्मिक कार्यकलापों में शरीक हो सकता है, लेकिन उसमें चुनाव प्रचार की बातें नहीं की जा सकेगी.
विधि-व्यवस्था व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी बाबू राम ने कहा कि लोक सभा चुनाव के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराना प्रशासन का मूल दायित्व है. जनता को प्रशासन की भावना को समझनी चाहिए. रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सभी को सहयोग करना चाहिए. कहा कि रामनवमी जुलूस में कोई गैर-कानूनी या नियम विरुद्ध कार्य होने पर प्रशासन दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा. कहा कि प्रशासन पूरे समय चौकस रहेगा. छोटी-छोटी घटनाओं पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और वीडियोग्राफी टीम की तैनाती की गई है. अगर कोई विधि-व्यवस्था या माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्ती से पेश आयेगा.
सदस्यों ने दिये कई सुझाव : इसके पूर्व शांति समिति के सदस्यों द्वारा रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का भरोसा दिलाया गया. उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये. इसमें सभी महत्वपूर्ण चौक-चौराहों व जुलूस निकालने के रास्तों पर पुलिस एवं पदाधिकारी की पर्याप्त संख्या में मौजूदगी, पानी के टैकर की व्यवस्था, फायर विग्रड की तैनाती, अतिक्रमित स्थलों को मुक्त कराने, जगह-जगह पर स्टैटिक मेडिकल यूनिट की तैनाती आदि शामिल है.
निर्माण के दौरान झांकी का निरीक्षण करेगा प्रशासन : सदस्यों ने कहा कि जुलूस में निकलने वाली झांकी का प्रशासन निर्माण के समय ही निरीक्षण कर ले ताकि बाद में कोई विवाद नहीं हो. बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, मेयर, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच), एसडीओ एवं एसडीपीओ सभी थानाध्यक्ष सहित जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. संचालन एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन