भालपट्टी में एक ही रात में दो घरों से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

सदर : भालपट्टी गांव में गुरुवार की रात दो घरों में चोरी कर नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गये. इस घटना में लाखों मूल्य का सामान गायब होने का अनुमान है. चोर ने सबसे पहले हरे कृष्ण चौधरी के घर को निशाना बनाया. सभी लोग सोये थे. इसका फायदा उठाकर चोर गिरोह के […]

विज्ञापन

सदर : भालपट्टी गांव में गुरुवार की रात दो घरों में चोरी कर नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गये. इस घटना में लाखों मूल्य का सामान गायब होने का अनुमान है. चोर ने सबसे पहले हरे कृष्ण चौधरी के घर को निशाना बनाया. सभी लोग सोये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर चोर गिरोह के सदस्य घर में घुसे एवं एक भर सोने का जेवरात, दो चांदी के सिक्के एवं कपड़े आदि उठाकर ले गये. इसके बाद चोरों ने बगल के महालक्ष्मी देवी के घर में घुसकर उनका दो भर सोने का जेवर एवं 11 हजार रुपये नकद ले उड़े. तत्पश्चात चोरों ने घूरन दास के घर में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन घरवालों की नींद खुल गयी.

चोर भाग निकला. शुक्रवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर भालपट्टी पुलिस पहुंचकर जांच की. इधर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला अंकित कर लिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन