दो आरोपितों को पकड़ा

केवटी : थाना क्षेत्र के खिरमा गांव में रविवार को हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई मुख्य आरोपित प्रदीप साहु सहित चंदेश्वर साहु को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस कांड के दो आरोपित छोटू साहु व छेदी साहु को गिरफ्तार करने में अभी तक कामयाब नहीं हो सकी […]
केवटी : थाना क्षेत्र के खिरमा गांव में रविवार को हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई मुख्य आरोपित प्रदीप साहु सहित चंदेश्वर साहु को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस कांड के दो आरोपित छोटू साहु व छेदी साहु को गिरफ्तार करने में अभी तक कामयाब नहीं हो सकी है.
पुलिस ने मंगलवार की देर रात खिरमा गांव में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दोनों गिरफ्तार आरोपितों को सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. रविवार की देर शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में आरोपितों ने दूसरे पक्ष की आरती देवी, राजो देवी, काजल कुमारी, रोशन कुमार व रीता देवी पर एसिड फेंक दिया था. इसमें सभी जख्मी हो गये. पीड़िता आरती देवी के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 45/19 दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




