डाकघर की योजनाओं का उठायें लाभ

Updated at : 27 Feb 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघर की योजनाओं का उठायें लाभ

कुशेश्वरस्थान : मंडल कार्यालय समस्तीपुर की ओर से मंगलवार को डाक निरीक्षक रोशन मिश्र की अध्यक्षता में बेरि गांव स्थित पोस्ट ऑफिस के प्रांगण में डाक मेला का आयोजन किया गया. मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को विभाग की जानकारी देकर परिवार के सभी सदस्यों को डाक विभाग से […]

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान : मंडल कार्यालय समस्तीपुर की ओर से मंगलवार को डाक निरीक्षक रोशन मिश्र की अध्यक्षता में बेरि गांव स्थित पोस्ट ऑफिस के प्रांगण में डाक मेला का आयोजन किया गया. मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को विभाग की जानकारी देकर परिवार के सभी सदस्यों को डाक विभाग से जोड़ना है. विभाग की पहले से बचत खाता, फिक्स डिपॉजिट व ग्रामीण डाक बीमा आमलोगों के लिये, डाक जीवन बीमा सरकारी कर्मियों के लिए चलायी जा रही है.

उन्होंने कहा कि वर्त्तमान में केंद्र सरकार ने शून्य से 10 वर्ष की बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम एक हजार व अधिकतम पांच हजार रुपये सलाना बीस साल तक जमा करने पर 21वें साल में परिपक्वता राशि बच्ची की शादी व पढ़ाई के लिए ले सकते हैं. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की जानकारी देते हुए डाकघर से जुड़कर इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट समस्तीपुर के सीनियर मैनेजर अभिषेक चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए डाक विभाग के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट को जोड़कर सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं घर पर ही उपल्बध करा दी है. इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट समस्तीपुर के क्षेत्रीय परिचालन प्रबंधक रविशंकर गिरि आदि ने भी संबोधित किया.

इस अवसर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट का खाता खुलवाने लाभुकों के बीच डाक निरीक्षक श्री मिश्र, सीनियर मैनेजर श्री चौधरी ने एमक्यू कार्ड खाताधारी को दिया. मेले में डेढ़ सौ से अधिक बचत खाता व पोस्ट पेमेंट खाता पोस्ट मास्टर सूर्यकान्त चौधरी के द्वारा खोला गया. मेले में हर योजना के कार्य के लिए अलग-अलग काउंटर लगाये गये थे. मौके पर डाककर्मी मिनतनल्लहा, निशा कुमारी, प्रिय रंजन, ग्रामीण दिनेश नारायण चौधरी, जयकृष्ण पाठक, रामानंद चौधरी, भागेश्वर चौधरी, काशी कांत कामति, फूलो भगत, अवधेश कामति सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन