ePaper

दरभंगा : एसके कंस्ट्रक्शन के मालिक की हत्या

Updated at : 23 Dec 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा : एसके कंस्ट्रक्शन के मालिक की हत्या

रानीपुर चौक पर अपराधियों ने की फायरिंग कुशेष को लगी छह गोली दरभंगा : दरभंगा- झंझारपुर फोरलेन पर रानीपुर चौराहा के समीप शनिवार की सुबह अपराधियों ने एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक कुशेष प्रसाद शाही (45 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. कुशेष लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मोहल्ला के रहने वाले थे. […]

विज्ञापन
रानीपुर चौक पर अपराधियों ने की फायरिंग
कुशेष को लगी छह गोली
दरभंगा : दरभंगा- झंझारपुर फोरलेन पर रानीपुर चौराहा के समीप शनिवार की सुबह अपराधियों ने एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक कुशेष प्रसाद शाही (45 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी.
कुशेष लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मोहल्ला के रहने वाले थे. अपराधियों ने कुशेष की कार पर सात राउंड फायरिंग की, जिसमें से छह गोली उनके शरीर में लगी. स्थानीय लोग कुशेष को पहले पारस हॉस्पीटल ले गये जहां भर्ती नहीं किया गया. इसके बाद उन्हें डीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी गरिमा मलिक डीएमसीएच पहुंचीं तथा मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की. एसएसपी ने बताया कि एसआईटी गठित कर दी गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
मृतक के भाई दिवाकर प्रसाद ने बेंता ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना के राईन शंकर (रैन विष्णु) गांव निवासी नीरज मुखिया को मामले में आरोपित किया है. उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने फोरलेन को जाम कर दिया. करीब साढ़े चार घंटे बाद पुलिस व प्रशासन की पहल पर जाम समाप्त हुआ. इस दौरान लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
बताया जाता है कि कुशेश शनिवार की सुबह करीब 8.45 बजे अपने घर से स्विफ्ट कार से फोरलेन के किनारे रानीपुर में स्थित प्लांट के लिये निकले थे. रास्ते में करीब 10 बजे रानीपुर हाइवे चौराहा पर कार को घेर कर सामने व बगल से फायरिंग की गयी. कुशेष को छह गोली लगी. चार गोली छाती के आर-पार हो गयी. वहीं दो गोली शरीर के अंदर रह गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दिल्ली मोड़ की ओर फरार हो गये. बेंता ओपी ने मृतक के भाई दिवाकर प्रसाद का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
बयान में दिवाकर ने बताया कि उसके भाई ने करीब छह महीने पहले बताया था कि नीरज मुखिया ने उसकी हत्या के लिये मुजफ्फरपुर व वैशाली के शूटर को छह लाख रुपये की सुपारी दी थी. उस समय योजना विफल रही. वैसे तब से ही आरोपी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. शनिवार की सुबह आरोपी ने उसके भाई की हत्या कर दी.
दिवाकर ने यह भी बताया है कि पूर्व में उसके भाई की पत्नी का नीरज मुखिया ने अपहरण कर लिया था. इसके मद्देनजर आरोपी के खिलाफ रुन्नीसैदपुर थाना में मामला दर्ज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन