स्कूल के छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा गंदी हरकत के आरोप में टीचर और प्रिंसिपल

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक सहित स्कूल के प्राचार्य को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. अनुमंडल अधिकारी (सदर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अश्लील वीडियो दिखाने एवं अश्लील […]
दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक सहित स्कूल के प्राचार्य को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. अनुमंडल अधिकारी (सदर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अश्लील वीडियो दिखाने एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में लालबाग मुहल्ला स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक आंनद कुमार और प्राचार्य सुजीत कुमार मिश्र को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि स्कूल की तीन छात्राओं ने शिक्षक आनंद कुमार पर आरोप लगाया है कि वह मोबाईल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं. वहीं, इस बारे में प्राचार्य से अभिभावकों द्वारा शिकायत किये जाने के बावजूद उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और स्कूल को सील कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




