डीएमसीएच के आइसीयू को वेंटीलेटर की आवश्यकता !

दरभंगा : डीएमसीएच में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जहां सुविधा का घोर अभाव है. वहीं आपातकालीन स्थिति में मरीजों के इलाज के लिए विभिन्न विभागों के आइसीयू का हाल बेहाल है. आइसीयू में गहन चिकित्सा की बात तो दूर बुनियादी चिकित्सयीय सुविधा भी नहीं मिल पाती है. यूं कहा जाये कि डीएमसीएच के […]
दरभंगा : डीएमसीएच में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जहां सुविधा का घोर अभाव है. वहीं आपातकालीन स्थिति में मरीजों के इलाज के लिए विभिन्न विभागों के आइसीयू का हाल बेहाल है. आइसीयू में गहन चिकित्सा की बात तो दूर बुनियादी चिकित्सयीय सुविधा भी नहीं मिल पाती है. यूं कहा जाये कि डीएमसीएच के आइसीयू को वेंटीलेटर की जरूरत है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. बता दें कि अस्पताल का आइसीयू की चिकित्सा व्यवस्था सामान्य वार्ड से भी बदतर है. यहां के सभी बेड पुराने व जर्जर हो चुके हैं.
ऑक्सीजन पाइप लाइन में आये दिन लिकेज की समस्या बनी रहती है. वहीं गर्मी के मौसम में गायनी, मेडिसीन, सर्जरी विभाग को ठंढ़ा करने के लिये लगे एसी में से अधिकांश खराब है. भीषण गर्मी में एसी खराब होने के कारण मरीज हलकान हो रहे हैं. जिससे मरीजों के इलाज पर भी बुरा असर पर रहा है. आईसीयू में भर्ती मरीज गर्मी से बचने के लिये हाथ के पंखा का प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन इससे मरीजों को कोई राहत नहीं मिलता है. हाल यह है कि यहां मरीजों का दम घुटने जैसी स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा यहां लगे जीवन रक्षक मशीन-उपकरण में अधिकांश मशीन खराब हो चुका है. कुल मिलाकर कहा जाये, तो सरकार के सलाना करोड़ो के बजट के बावजूद यहां की व्यवस्था लचर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




