आठ साल बाद जिंदा हो गया एमएल एकेडमी का कर्मी!

दरभंगा : एमएल एकेडमी लहेरियासराय का कर्मी विनोद राम आठ साल बाद जिंदा हो गया है! सदर थाना क्षेत्र के गांधी नगर कटरहिया निवासी स्व. हरिहर राम के पुत्र कथित विनोद राम ने न्यायालय में स्कूल के पूर्व व वर्तमान प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस किया है. इसमें विनोद ने दावा किया है कि वह एमएल […]
दरभंगा : एमएल एकेडमी लहेरियासराय का कर्मी विनोद राम आठ साल बाद जिंदा हो गया है! सदर थाना क्षेत्र के गांधी नगर कटरहिया निवासी स्व. हरिहर राम के पुत्र कथित विनोद राम ने न्यायालय में स्कूल के पूर्व व वर्तमान प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस किया है. इसमें विनोद ने दावा किया है कि वह एमएल एकेडमी में वर्ष 1983 से चपरासी के पद पर नौकरी करता आ रहा था. इस बीच उसके पिता स्व. हरिहर राम की मृत्यु हो गयी. पिता के मृत्यु के पश्चात सौतेली मां व सौतेले भाई ने साजिश के तहत प्रधानाचार्य से मिलकर उसे भी मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




