तीन बच्चे मुक्त, दो बिचौलिये पकड़ाये आरपीएफ ने की कार्रवाई

Published at :15 Sep 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चे मुक्त, दो बिचौलिये पकड़ाये आरपीएफ ने की कार्रवाई

दरभंगा : आरपीएफ की सघन चौकसी के फलस्वरूप बाल मजदूरी के लिए जा रहे तीन बच्चों को मुक्त करा लिया गया. वहीं दो दलालों को दबोच लिया गया. दलालों को जहां न्यायिक प्रक्रिया के तहत समस्तीपुर रेलवे कोर्ट भेज दिया गया, वहीं मुक्त बच्चों को नारायणी सेवा समिति के हवाले कर दिया गया है. जानकारी […]

विज्ञापन

दरभंगा : आरपीएफ की सघन चौकसी के फलस्वरूप बाल मजदूरी के लिए जा रहे तीन बच्चों को मुक्त करा लिया गया. वहीं दो दलालों को दबोच लिया गया. दलालों को जहां न्यायिक प्रक्रिया के तहत समस्तीपुर रेलवे कोर्ट भेज दिया गया, वहीं मुक्त बच्चों को नारायणी सेवा समिति के हवाले कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर अवर निरीक्षक जवाहर हाल के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक अरूण कुमार प्रसाद, संजय कुमार, संतोष कुमार तथा हेमराजकुमार ने दरभंगा से अहमदाबाद जा रही 15559 ट्रेन से तीन बच्चों को मुक्त कराया. वहीं बिचौलये मधुबनी कलुवाही के मलमल वार्ड संख्या आठ निवासी संजय सदा तथा मलमल के वार्ड छह निवासी फगुनी लाल दास के पुत्र धीरज कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया गया. मुक्त बच्चे भी मधुबनी के ही बताये जाते हैं. बच्चों ने बताया कि अहमदाबाद में इनलोगों को मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन