डीएमसीएच में इलाज में बरती गयी लापरवाही

Published at :21 Jun 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
डीएमसीएच में इलाज में बरती गयी लापरवाही

दरभंगा : सोमवार की देर रात घायल बस यात्रियों को डीएमसीएच में इलाज के लिये भर्ती कराया गया. इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की इलाज में लापरवाही बरती गई. इस बीच सभी घायलों को सीसीडब्ल्यू वार्ड भेजा गया. वहां से यात्रियों को जीसी कर्ण यूनिट में भेज दिया गया. लेकिन यात्रियों के इलाज में लगातार लापरवाही […]

विज्ञापन

दरभंगा : सोमवार की देर रात घायल बस यात्रियों को डीएमसीएच में इलाज के लिये भर्ती कराया गया. इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की इलाज में लापरवाही बरती गई. इस बीच सभी घायलों को सीसीडब्ल्यू वार्ड भेजा गया. वहां से यात्रियों को जीसी कर्ण यूनिट में भेज दिया गया. लेकिन यात्रियों के इलाज में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी.

इसी क्रम में चालक की मौत हो गई. चालक की मौत के बाद अन्य घायल यात्रियों में भी डर सताने लगा. धीरे-धीरे सभी घायल यात्री डीएमसीएच में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर वहां से चले गये. घायल भगवती दानिया ने बताया कि डीएमसीएच में अगर थोड़ी देर और रहूंगी तो उसकी भी मौत हो जायेगी. उसने सरकार व स्वास्थ्य विभाग को डीएमसीएच की बदहाल व्यवस्था के लिये कोसते हुये कहा कि यहां इलाज के जगह मौत बांटा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन