इंदिरा आवास सहायक से पंसस ने मांगी रंगदारी

Published at :07 Jun 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास सहायक से पंसस ने मांगी रंगदारी

कमतौल : सिंहवाड़ा प्रखंड के हरिहरपुर पश्चिमी में कार्यरत व हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के प्रभार वाले इंदिरा आवास सहायक से हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के पंसस द्वारा रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. रंगदारी नहीं दिए जाने पर जान मारने सहित पंचायत से नौकरी छोड़कर चले जाने की धमकी भी दी गयी है. इस […]

विज्ञापन

कमतौल : सिंहवाड़ा प्रखंड के हरिहरपुर पश्चिमी में कार्यरत व हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के प्रभार वाले इंदिरा आवास सहायक से हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के पंसस द्वारा रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. रंगदारी नहीं दिए जाने पर जान मारने सहित पंचायत से नौकरी छोड़कर चले जाने की धमकी भी दी गयी है.

इस सम्बन्ध में इंदिरा आवास सहायक अवितोष कुमार द्वारा दिये गए आवेदन पर पंसस प्रशांत कुमार झा पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोप है कि गत पांच जून को हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत से पूर्वी में जाने के लिए अपनी बाइक के समीप पहुंचे. तभी पंसस प्रशांत कुमार झा पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे. मारने पर उतारू हो गये. किसी तरह भागकर जान बचायी. थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जा रहा है. विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन