रोहतास में डकैती का विरोध करने पर नर्तकी की हत्या
जाने के क्रम में बढ़ते विरोध को देख डकैतों ने सोनी देवी को तीन गोलियां मार दीं.
सासाराम ग्रामीण (रोहतास). शहर के पश्चिमी सीमा से सटे मुफस्सिल थाने के बेदा रेड लाइट एरिया में दीपावली की रात डकैती के दौरान डकैतों ने नर्तकी की गोली मारकर हत्या कर दी.
आपके शहर में
नर्तकी को तीन गालियां मारी गयीं. डकैतों ने करीब चार लाख रुपये के गहने भी लूट लिये. जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात करीब एक बजे बेदा रेडलाइट एरिया में मटन नट का परिवार दीपोत्सव मना घर में सो रहा था.
करीब एक बजे पांच की संख्या में डकैतों ने दरवाजे पर दस्तक दिया व नाच ठीक करने की बात कही. मटन नट की 32 वर्षीय बेटी सोनी देवी के दरवाजा खोलते ही डकैत हथियार के साथ घर में घुस आये व लूटपाट करने लगे.
नर्तकी दीपावली की पूजा के समय भारी गहने पहने हुए थी. डकैतों ने उसके गहने उतरवा लिये. इसका सोनी देवी लगातार विरोध करती रही.
जाने के क्रम में बढ़ते विरोध को देख डकैतों ने सोनी देवी को तीन गोलियां मार दीं. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए