गोपालगंज में आधी रात को कॉल आते ही घर से निकला था युवक, सुबह दुपट्टा के सहारे पेड़ पर झूलता मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2022 6:50 PM
Bihar Crime News: गोपालगंज में एक युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पेड़ से जब युवक के शव को नीचे उतरवाया तो मुंह में गमछा लगा हुआ था और गले में लड़की का दुपट्टा था.
गोपालगंज जिले के कटेया से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. आधी रात को मोबाइल फोन की घंटी बजी और युवक अंधेरी रात में बाहर निकल गया. रविवार की सुबह पेड़ से झूलती हुई युवक की लाश मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लड़की की दुपट्टा से बनाये गये फांसी का फंदा युवक के गले में था. लव के लफड़े में हुई हत्या की वारदात कटेया थाने के पकहां मोड़ के पास की है. मृतक युवक का नाम राहुल कुमार उर्फ बुल्लू है. जो कटेया नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी राजू पासी का 18 वर्षीय पुत्र था. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि परिजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. पुलिस खुलासा के लिए कई बिंदु पर जांच कर रही है.
पुलिस ने जांच के बाद पेड़ से जब युवक के शव को नीचे उतरवाई तो मुंह में गमछा लगा हुआ था और गले में लड़की का दुपट्टा था. वारदात को देखने के बाद मामला प्रेम-प्रसंग की ओर इशारा कर रहा था, लिहाजा पुलिस भी जांच का दायरा बढ़ाते हुए मृतक की मोबाइल फोन और लड़की का दुपट्टा समेत तमाम साक्ष्य को इक्कठा कर जब्त कर लिया.
युवक की हत्या के बाद पेड़ से शव को लटकाने की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. घटनास्थल पर मृतक की मां और बहन समेत काफी संख्या में लोग पहुंच गए. मृतक की मां ने जैसे ही बेटे की शव को देखा, बेहोश होकर गिर पड़ी. वहीं बहन बेसूद हो गई और दहाड़ मारकर रोने लगी. मौजूद लोग पीड़ित परिजनों को संभालने में जुट गए.
Also Read: मधुबनी में महिला की हत्या कर शव को जलकुंभी में फेंका, पुलिस ने मृतका की सास और ननद को किया गिरफ्तार
मृतक युवक की मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है. मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालकर कॉल डिटेल खंगाल रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक राहुल उर्फ बल्लू ने कब-कब किससे बात की है और यदि हत्या का मामला है तो किन-किन लोगों की इस वारदात में हाथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










