जंक्शन पर ट्रेन के आने के बाद दूसरे रास्ते से जाते यात्री, मात्र पांच से दस यात्रियों की हो रही जांच

Updated:
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन के यात्री मुजफ्फरपुर जंक्शन से पहले रामदयालु में ही उतर गये. बड़ी संख्या में यात्री जांच कराने के डर से ऑटो पर बैठकर वहां से निकल गये.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन के यात्री मुजफ्फरपुर जंक्शन से पहले रामदयालु में ही उतर गये. बड़ी संख्या में यात्री जांच कराने के डर से ऑटो पर बैठकर वहां से निकल गये. इस कारण थोड़ी देर तक अफरातफरी मची रही. यह नजारा देख आस पास के लोगों में भी भय का माहौल था.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब मिनट ट्रेन के रोके जाने तक, कई बोगी खाली भी हो गयी. इसके बाद ट्रेन के जंक्शन पर आने के बाद जब जांच कराने वाले काउंटर को यात्रियों ने देखा तो वे अपना रास्ता बदल दिये. इससे मात्र पांच से दस यात्रियों का ही जांच हो सका. जीआरपी के जवान भी वहां से हट गये. जबकि उनकी ड्यूटी काउंटर के पास लगी थी.

इधर, ट्रेन के आने की सूचना पर शाम चार बजे से अफरातफरी की स्थिति बनी थी. आरपीएफ के साथ साथ रेलकर्मचारी मुस्तैदी के साथ जंक्शन पर थे. ट्रेन करीब 1.20 घंटा लेट थी. जब ट्रेन आयी तो उसमें यात्रियों की संख्या में कमी देख सब चिंतित थे.

यात्रियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि रामदयालु स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री उतर कर चले गये. स्वास्थय कर्मियों ने कहा कि कर्मचारियों की कमी की वजह से जांच पर प्रभाव पर रहा है.एक साथ यात्रियों की भीड़ आती है.पुलिसकर्मियों का सहयोग नहीं मिलता.

एक रेलकर्मचारी समेत 10 पॉजिटिव

जंक्शन पर रविवार को एक रेलकर्मचारी समेत 10 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले. इससे अफरातफरी की स्थिति रही. रेलकर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद संबंधित विभाग के अन्य कर्मचारी भी जांच करायी. हालांकि इसके बाद एक भी कर्मचारी पॉजिटिव नहीं मिले. इसके अलावे दिल्ली व देरादून से आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिन्हें होम कोरेंटिन के लिए भेजा गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन