Corona Impact : बिहार के बैंकों में 10 बजे से दो बजे तक ही लेन-देन, 50 प्रतिशत कर्मचारी ही करेंगे काम

Updated:
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समि‍ति (एसएलबीसी) ने सभी बैंकों में लेन-देन का समय सुबह 10 बजे से चार बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से दो बजे तक करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

पटना. कोरोना की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समि‍ति (एसएलबीसी) ने सभी बैंकों में लेन-देन का समय सुबह 10 बजे से चार बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से दो बजे तक करने का निर्णय लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह निर्णय 22 अप्रैल से प्रभावी होगा. एसएलबीसी के इसकी सूचना राज्य सरकार को भेजकर गाइडलाइन में भी संशोधन करने का आग्रह किया गया है.

एसएलबीसी के संयोजक महिर नारायण प्रसाद मिश्रा की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में सभी बैंकों के प्रमुख को 50% कर्मचारी और अधिकारियों के जरिये रोटेशन के आधार पर शाखा संचालन का निर्देश दिया गया है.

साथ ही शेष कर्मचारियों और अधिकारियों को वर्क फ्राॅम होम करने की छूट दी गयी है. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी और स्टेट बैंक स्टॉफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एसएलबीसी के इस निर्णय से बैंककर्मियों को राहत मिलेगी.

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद बैंक कर्मियों के लगातार संक्रमित होने की सूचना आती रही है. अकेले बिहार में ही करीब 600 बैंककर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं. ऐसे में बैंक में लोगों की भीड़ कम करने और बैंककर्मियों को संक्रमण से बचाने के उपाय किये जा रहे हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन