सीएम नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बापू टावर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बापू टावर के पांचवें, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर-जाकर निर्माण कार्य को देखा. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मौके पर मौजूद भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे फिनीशिंग टच दिया जा रहा है.

undefined

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने के लिए कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें, ओरियंटेशन हॉल एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली.

undefined

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करायें. इसका निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी. बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, उनके विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित करें, ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सके.

undefined

उन्होंने निर्देश दिया है कि बापू टावर का पूरा परिसर ग्रीन एरिया रहे, परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखे. जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहां आकर बापू के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि जल्द से जल्द बापू टावर का निर्माण कार्य पूर्ण हो.

undefined

इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसएसपी राजीव मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन