सीएम नीतीश कुमार ने लोहिया चक्र पथ फेज-1 का किया लोकार्पण, इस रूट पर आवागमन में होगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं को बचे हुए कार्यों को बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं को बचे हुए कार्यों को बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

नीतीश कुमार ने अधिकारियों और अभियंताओं से कहा है कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लायें. इससे लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिल सकेगी.

undefined

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जायेगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा. बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे.

undefined

सीएम ने कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शुरू किये गये विश्वेश्वरैया भवन, नेहरू पथ यू-टर्न अंडरपास और दारोगा राय पथ से नेहरू पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया.

undefined

इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया.

undefined

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह मौजूद रहे.

undefined

इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी और अभियंता भी मौजूद रहे.

undefined
Also Read: पटना में यहां बनेंगे तीन 5 स्टार होटल, इन आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन