Christmas 2023: बिहार में क्रिसमस की तैयारी में जुटे लोग, चर्च में सज रही गौशाला, जानिए कारण

Updated:
विज्ञापन

Christmas 2023: बिहार में क्रिसमस की तैयारी हो रही है. चर्च में गौशाला को सजाया जा रहा है. जोरों- शोरों से इस त्योहार की तैयारी चल रही है. लोग इशु के आगमन का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Christmas 2023: बिहार में सभी क्रिसमस की तैयारी में जुटे हुए है. जोरों शोरों से पर्व की तैयारी की जा रही है. इसाई समुदाय के लोग अपने घरों की साफ सफाई कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

वहीं, जहानाबाद शहर के हवाई अड्डा स्थित चर्च में भी क्रिसमस की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. चर्च की साफ- सफाई के बाद रंग रोगन किया जा चुका है.

undefined

चर्च को रंग- बिरंगे झालर और एलईडी बल्बों से सजाया जा रहा है. यहां मेला लगाया जा रहा है. प्रभु यीशु के आगमन के लिए चर्च में गौशाला का निर्माण किया गया है.

undefined

मान्यता है कि इशु के जन्म के दौरान गधा और बैल मौजूद थे. जहां इनका जन्म हुआ था, वहां जानवारों को रखा जाता था. इस कारण ही चर्च में गौशाला का निर्माण किया जा रहा है.

undefined

सोमवार को क्रिसमय है. इस कारण अब सब लोगों को प्रभु यीशु के आने का इंतजार है. मान्यता के अनुसार 24 दिसंबर यानी रविवार की रात प्रभु यीशु मनुष्य बनकर इस धरती पर आयेंगे और लोगों के बीच प्रेम खुशी और मानवता का संदेश देंगे.

undefined

बताया जाता है कि प्रभु यीशु मनुष्य को मुक्ति दिलाने के लिए इस धरती पर आए थे और उन्हीं का संदेश हम क्रिसमस के अवसर पर लोगों तक पहुंचाते हैं. उन्होंने मनुष्य को प्रेम मानवता शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाया जिसका संदेश क्रिश्चियन समुदाय के लोग जन जन तक पहुंचाते है.

undefined

चर्च के अलावा जगह जगह पर संता क्लाउज के द्वारा बच्चों के बीच टॉफियां और गिफ्ट बांटे जा रहे हैं. 24 दिसंबर यानी रविवार की रात प्रभु यीशु जन्म लेंगे जिसके लिए चर्च में गौशाला तैयार कर दी गई है.

undefined

चर्च में गौशाला को विशेषता सज्जा की गयी है. प्रभु यीशु के जन्म के बाद केक काटे जायेंगे और पूरी रात क्रिश्चियन समुदाय के लोग प्रभु के आगमन के हर्ष में नाच गाकर खुशियां मनाएंगे. इस अवसर पर रविवार की रात विशेष प्रार्थना का भी आयोजन किया जायेगा. लोग मोमबत्ती जलाकर और केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाएंगे.

undefined

25 दिसंबर यानी सोमवार को चर्च में हर समुदाय के लोग आते हैं और प्रभु यीशु के आगे मोमबत्ती जलाकर उनकी प्रार्थना करते हैं. इस अवसर पर चर्च और उसके आसपास मेला लगा रहता है. शहर की दुकानें क्रिसमस ट्री सांता क्लॉस की ड्रेस व अन्य सजावटी सामानों की खरीदारी हो रही है.

undefined

क्रिसमस की तैयारी कर रहे लोग इन दुकानों पर आकर क्रिसमस ट्री, संता क्लाउज की ड्रेस स्टिक, हैप्पी क्रिसमस के स्लोगन, मास्क, दाढी मूछ, सजावट की झालर, चॉकलेट, ग्रीटिंग्स और गिफ्ट आइटमओं की खरीदारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन