बंगाल चुनाव से पहले चिराग पासवान ने की LJP नेताओं संग बैठक, कहा- गठबंधन की चिंता उन्हें जो हमारे कारण हारते हैं

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Feb 2021 9:23 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मिली करारी हार के बाद औऱ बंगाल चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti party) ने रविवार को मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. लोजपा (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने पार्टी सांसदों व पूर्व विधायकों व विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेताओं को संबोधित किया.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मिली करारी हार के बाद औऱ बंगाल चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti party) ने रविवार को मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. लोजपा (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने पार्टी सांसदों व पूर्व विधायकों व विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेताओं को संबोधित किया.

चिराग पासवान ने कहा कि इस चुनाव में मिले पार्टी को 24 लाख वोट मिले थे. अब एक करोड़ वोट तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है. चिराग ने कहा कि हम सभी संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे. हमें अगले चुनाव के लिए गठबंधन की चिंता नहीं है.इसकी चिंता उन्हें करनी चाहिए जो कि हमारे कारण हारते हैं.

Liquor Ban in Bihar: शराबबंदी पर चिराग ने उठाए सवाल

चिराग पासवान ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है. बिहार की मातायें- बहनें अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहतीं. रोजगार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है.चिराग पासवान ने बैठक में पार्टी के सभी नेताओं व प्रत्याशियों से पूरे प्रदेश में पार्टी संगठन को चुस्त दुरुस्त करने को लेकर संकल्प दिलाया. सभी उपस्थित नेताओं से पार्टी के भावी रणनीति और राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात पर गहन विचार विमर्श की.

Saat Nischay: सात निश्चय में भ्रष्टाचार

उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन के तहत बिहार की अस्मिता को लेकर अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में अंतिम पायदान पर खड़े प्रदेशवासियों की सुरक्षा और उनका समेकित विकास सुनिश्चित नहीं होगा. तब तक उनका प्रयास जारी रहेगा. चिराग पासवान में सात निश्चय में भ्रष्टाचार और राज्य में बढ़ रही लूट हत्या की घटनाओं पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि 24 लाख वोट देने पर जल्द ही बिहार की जनता के लिए धन्यवाद यात्रा की शुरुआत करेंगे.

वहीं, पार्टी नेताओं ने आने वाले चुनाव में पार्टी किससे गठबंधन करेगी. सभी सांसदों व मौजूद लोजपा प्रत्याशियों ने यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपी. कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू तिवारी और संजय पासवान का अभिनंदन किया गया.

Also Read: Corona Vaccination in Bihar: जन्मदिन पर सीएम नीतीश लेंगे कोरोना का टीका, तीसरे चरण के मुफ्त COvid-19 टीकाकरण की होगी शुरुआत

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन