बिहार का पहला मिथिला अर्बन हाट बन कर तैयार, 11 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे लोकार्पण, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा प्रमंडल व मधुबनी जिले के अररिया संग्राम स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में निर्मित मिथिला अर्बन हाट बन कर तैयार हो गया है. 11 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका लोकार्पण करेंगे. जल संसाधन मंत्री संजय झा के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मधुबनी जिला के एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाना है.

विज्ञापन
undefined

अररिया संग्राम स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में निर्मित मिथिला अर्बन हाट में मिथिला के हर लोक संस्कृति से जुड़ा सामान और मिथिला का अध्ययन जन मिलेगा. साथ ही सैलानियों को नौका बिहार की भी सुविधा मिलेगी. बिहार में यह अपनी तरह का पहला अर्बन हाट है, जो दिल्ली हाट के तर्ज पर बना है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

यहां पर मिथिला, पेंटिंग, सिक्की कला से निर्मित सामान व मिथिलांचल के व्यंजन तिलकोर, पान, माछ, मखाना, मारूंआ, बाजरा, जनेर, मकई, आम सहित अन्य व्यंजन मिलेंगे.

undefined

मिथिला अर्बन हाट में 10 कमरा में पांच-पांच शॉप कलस्टर का निर्माण कराया गया है. वहीं, 10 कमरा में फूड्स, कोड्स ड्रिंक, आदि की दुकानें रहेंगी. एक प्रशासनिक भवन का भी निर्माण किया गया है जो तीन मंजिल पर अवस्थित है.

undefined

मल्टी पर्पस के लिए एक हॉल, ओपन थिएटर की भी व्यवस्था की गयी है. जहां मिथिला के पारंपरिक लोक गीत और डांस किया जाएगा. एक पारा गोला, एक झरना, महिला पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम बनया गया है.

undefined

एक ही जगह देश विदेश के लोग को मिथिला व्यंजन से पूर्ण मिथिला की थाली सजी मिलेगी. इसके लिए विभाग ने अलग-अलग दुकानों का निर्माण कराया है.

undefined

बगल के तालाब को सौंदर्यीकरण कर रमणीय स्थल बनाया गया है. टूरिस्ट को मोटर बोट के माध्यम से नौकायन की सुविधा भी मिलेगी. महिला एवं पुरुष के लिए वीआईपी स्नानागार व शौचालय निर्माण किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन