बिहार: छठ से पहले फलों के बाजार में दिखी रौनक, कारोबार में तेजी की संभावना, देखिए खरीददारी की तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhath Puja 2023: छठ पूजा को लेकर अभी से ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. कारोबार में तेजी की संभावना जताई जा रही है. बाजारों में लोग खरीददारी करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

छठ में अब और कुछ ही दिन शेष बचे है. ऐसे में लोग दिवाली के बाद इसकी तैयारियों में जुटे हुए है. 17 नवंबर से छठ पूजा की शुरूआत होने वाली है. बाजारों में अभी से ही रौनक देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
undefined

राज्य में लोग खरीददारी करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि छठ पर्व के दौरान कारोबार में बढ़ोतरी होती है. लोग जमकर पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीददारी करते हैं.

undefined

छठ पूजा में कई फलों का इस्तमाल होता है. इसका अपना एक अलग लाभ भी है. ईख, नारियल, डाभ नींबू, सिंघाड़ा, केला आदि इस पूजा की प्रमुख साम्रगी है. इन फलों का बाजार सज चुका है.

undefined

कहते है कि छठ पूजा में नवरात्र से अधिक का कारोबार होता है. इसे महापर्व के रुप में मनाया जाता है. 36 घंटे का इसमें निर्जला उपवास रखा जाता है.

undefined

यह चार दिनों का पर्व है. उम्मीद जताई जा रही है कि अभी कुछ दिनों तक ऊंचे दामों में नारियल की बिक्री होगी.

undefined

छठ के बाद फिर से फलों के दामों में कमी आ सकती है. बाजारों में फल को खरीदने के लिए अभी से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है.

undefined

नवरात्र के बाद छठ पूजा को लेकर बाजारों में रोनक लौट गई है. छठ को लेकर बाजार सज रहा है.

undefined

नारियल, ईख, केला, अनार आदि बिक रहा है. बताया जाता है कि आम दिनों की अपेक्षा में इस दौरान अधिक खरीददारी की जाती है.

undefined

छठ को लेकर दुकानदार भी तैयारी में जुटे है. वहीं, महापर्व में अब मात्र तीन ही दिन शेष है. बाजार में महिलाएं डलिया और सूप की खरीददारी करते हुए नजर आ रही है‍ं.

undefined

बाजारों में लोग फल की खरीददारी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, कई इलाकों में लोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन