CBI Raid: सीबीआई ने बीजेपी नेता के घर मारा छापा, दिल्ली से लेकर बगहा तक हुई कार्रवाई

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Feb 2025 9:10 PM

विज्ञापन

सीबीआई रेड

CBI Raid: बीजेपी नेता दिनेश अग्रवाल के आवास पर सीबीआई की 6 सदस्यों की टीम ने छापा मारा. दिनेश अग्रवाल ने इसे साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई काला धन नहीं है.

विज्ञापन

CBI Raid in BJP Leader House: पश्चिम चंपारण के बगहा में गुरुवार की अहले सुबह सीबीआई की 6 सदस्यों की टीम ने बगहा शहर स्थित स्वाभिमान ट्रस्ट समेत काली स्थान रोड स्थित दिनेश अग्रवाल के आवास पर छापा मारा. सीबीआई की टीम जैसे ही बगहा पहुंची उसके बाद शहर में हड़कंप मच गया . जितने लोग उतनी बातों की चर्चा चौक चौराहे, दुकान प्रतिष्ठानों में शुरू हो गई. सीबीआई की टीम सर्च वारंट के साथ दिनेश अग्रवाल के कार्यालय समेत आवास की गहन जांच की गईं है . इस दौरान सीबीआई की छापा से पुरे शहर में हड़कंप मच गया है.

बिना बयान दिए लौट गए अधिकारी

बीजेपी नेता और निर्दलीय वाल्मीकिनगर लोकसभा से चुनाव लड़े दिनेश अग्रवाल के तमाम सम्पति के कागजात समेत घर में रखें जेवर और नगदी की गहन जांच पड़ताल के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई. किस संदर्भ में क्या शिकायत की गईं थी इसका सीबीआई की पड़ताल में कोई खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि अधिकारीयों नें कोई बयान नहीं दिया है. दिनेश अग्रवाल ने बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत मेरे उभरते छवि को धूमिल करने की उद्देश्य से साजिश के तहत कार्रवाई किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिनेश अग्रवाल ने साजिश बताया

दिनेश अग्रवाल ने बताया कि बगहा में पैतृक निवास के साथ दिल्ली में आवास पर भी छापेमारी की गई है. लेकिन कोई आपत्तिजनक सम्पति या गैर कानूनी कागजात और दस्तावेज बरामद नहीं हई है. लिहाजा परिजनों समेत दिनेश अग्रवाल नें राहत महसूस करते हुए इसे कोई राजनितिक साज़िश होनें की संभावना जताई है. उन्होंने दावा किया है की मैं या मेरे परिवार ने कोई काला धन नहीं इकट्ठा किये हैं और ना ही कोई अकूत सम्पति अर्जित की है. पिता तकदीर प्रसाद ट्रैक्टर पार्ट्स कारोबार से जुड़े हैं और मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट के जरिये इलाके के लोगों की सेवा की जा रही है हमलोगों कों नहीं पता है .

सीबीआई के अधिकारी राजीव कुमार (ईओ 1 नई दिल्ली) के नेतृत्व में 6 सदस्यों की टीम नें बगहा टाउन थाना क्षेत्र के मारवाड़ी टोला काली स्थान रोड स्थित तकदीर प्रसाद मारवाड़ी औऱ उनके पुत्र दिनेश अग्रवाल के आवास समेत मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट कार्यालय की गहन जांच कर रिपोर्ट पत्र में कोई आपत्तिजनक सामान या गैर क़ानूनी कागजात नहीं बरामद होने की जानकारी दी है.

इसे भी पढ़े: Bihar Airport: बिहार को जल्द मिलेगा एक और एयरपोर्ट, महानगरों में जाना हो जायेगा आसान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन