हत्यारे भाई समेत छह को आजीवन कारावास

बेतिया : त्वरित न्यायालय के न्यायाधीश ओमप्रकाश ने जमीन विवाद के दौरान हत्या मामले में छह लोगों को दोषी पाकर उम्रकैद की सजा सुनायी है. साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है. सजायाफ्ता में बैरिया के तिलंगही निवासी लक्ष्मण चौधरी, उसका पुत्र हाकिम चौधरी, हुकुम चौधरी एवं तीन रिश्तेदार मलाही बाजार पहाड़पुर पूर्वी […]
बेतिया : त्वरित न्यायालय के न्यायाधीश ओमप्रकाश ने जमीन विवाद के दौरान हत्या मामले में छह लोगों को दोषी पाकर उम्रकैद की सजा सुनायी है. साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है.
सजायाफ्ता में बैरिया के तिलंगही निवासी लक्ष्मण चौधरी, उसका पुत्र हाकिम चौधरी, हुकुम चौधरी एवं तीन रिश्तेदार मलाही बाजार पहाड़पुर पूर्वी चंपारण के चंद्रिका चौधरी, विक्रम चौधरी एवं भोला चौधरी शामिल हैं. न्यायालय सूत्रों के अनुसार, 20 सितंबर,1996 को बैरिया के तिलंगही में जमीन विवाद के दौरान हमले में घायल नेमी चौधरी की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




