गौनाहा में आज लगेगा चौपाल

बेतिया : जिले के गौनाहा प्रखंड में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से चौपाल लगायी जायेगी. इस जन शिकायत शिविर में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न योजनाओं की की जानकारी देने के साथ हीं आमजन की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिये जायेंगे. इसके लिए विभिन्न विभागों की ओर से तैयारी पूरी कर […]
बेतिया : जिले के गौनाहा प्रखंड में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से चौपाल लगायी जायेगी. इस जन शिकायत शिविर में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न योजनाओं की की जानकारी देने के साथ हीं आमजन की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिये जायेंगे. इसके लिए विभिन्न विभागों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह की मानें तो इसमें जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया जायेगा.
इस शिविर के माध्यम से जनता की शिकायतों को पंजीकृत करके उसका निराकरण किया जायेगा. प्रखंड स्तरीय शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के नियंत्री पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. विदित हो कि इस शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. शिविर के अनुश्रवण की जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त राजेश मीणा को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




