फिर दिखा बाघ, लोगों ने पदचिह्न का लिया फोटो

बगहा (प़ चंपारण) : प्रखंड के लेदिहरवा दियारा के सरेह में शनिवार की रात एक बार फिर से बाघ देखा गया. बाघ दिखने के बाद पहले से हीं भय के साये में जी रहे लेदिहरवा,मछहां एवं भूईधरवा पंचायत के लोग एक बार फिर से दहशत में आ गये हैं. ग्रामीण रामा यादव, सीता यादव , […]
बगहा (प़ चंपारण) : प्रखंड के लेदिहरवा दियारा के सरेह में शनिवार की रात एक बार फिर से बाघ देखा गया. बाघ दिखने के बाद पहले से हीं भय के साये में जी रहे लेदिहरवा,मछहां एवं भूईधरवा पंचायत के लोग एक बार फिर से दहशत में आ गये हैं. ग्रामीण रामा यादव, सीता यादव , ललन चौधरी, सरल बैठा, हीरा बैठा, वृक्षा बैठा आदि का कहना है कि शनिवार की रात रामा यादव के बथान के समीप हमलोग धान की फसल की रखवाली कर रहे थे. तभी तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर बाघ की गर्जना सुनायी दी. टॉर्च जलाने पर बाघ दिखा. डर के मारे हमलोग ऊंचे मचान पर चढ़ गये. वहीं छुप कर बैठ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




