गनौली जंगल से एक और बाघिन का शव बरामद

Published at :09 Mar 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
गनौली जंगल से एक और बाघिन का शव बरामद

बगहा : बाघों की हत्या कर अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड हरि गुरो की निशानदेही पर मंगलवार सुबह एक बाघिन का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है. दो माह पूर्व इस बाघिन की हत्या शिकारियों ने जहर देकर की थी. शव गनौली जंगल के मुसहरिया नाला के पास वन कक्ष संख्या 18 […]

विज्ञापन

बगहा : बाघों की हत्या कर अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड हरि गुरो की निशानदेही पर मंगलवार सुबह एक बाघिन का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है. दो माह पूर्व इस बाघिन की हत्या शिकारियों ने जहर देकर की थी. शव गनौली जंगल के मुसहरिया नाला के पास वन कक्ष संख्या 18 से बरामद किया गया.

शव से करीब 50 मीटर दूर नीलगाय का कंकाल भी बरामद हुआ. इसी नीलगाय के शरीर पर जहर डाल कर बाघिन को मारा गया था. डीएफओ अमित कुमार ने बताया कि हरि गुरो से पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि गनौली जंगल में बाघ ने नीलगाय को मारा था. नीलगाय के शरीर पर हमने फ्यूराडोन डाला था, जिसको खाने से बाघिन की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार जंगल में कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन