एंबुलेंस का गैराज बन गया मूत्रालय

रामनगर : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में एंबुलेंस रखने के लिए बने शेड का उपयोग आम लोगों के पेशाब घर के रुप में हो रहा है. यहां एंबुलेंस रखने के लिए हजारों रुपये खर्च कर दीवार उठा दिया गया. पर महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक उसके उपर न तो छप्पर लगाया […]
रामनगर : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में एंबुलेंस रखने के लिए बने शेड का उपयोग आम लोगों के पेशाब घर के रुप में हो रहा है. यहां एंबुलेंस रखने के लिए हजारों रुपये खर्च कर दीवार उठा दिया गया. पर महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक उसके उपर न तो छप्पर लगाया गया न ही दरवाजा लग पाया.
जिसके चलते लोग उसका उपयोग पेशाब घर के रूप में कर रहे हैं. पूरे जिला में बहुत कम ऐसे एपीएचसी हैं जिसके पास अपना एंबुलेंस है. पर यहां एंबुलेंस रहने के बावजूद रखने की जगह नहीं रहने व ड्राइवर के अभाव के चलते एंबुलेंस की सेवा रामनगर पीएचसी में लिया जा रहा है. बखरी एपीएचसी के चिकित्सक डाॅ शंकर शर्मा ने बताया कि पैसे के अभाव के चलते गेट व छप्पर नहीं लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










