नप कर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी

Published at :05 Nov 2015 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
नप कर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी

बेतिया : नगर परिषद में इधर नप कर्मियों के बीच गहराई विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक पक्ष के कर्मियों के वेतन की अनुशंसा मिलते ही दूसरे गुट के कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की धमकी दे दी. नप कर्मी युवराज बहादुर सिंह ने कहा कि जिन कर्मचारियों के वेतन पर […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर परिषद में इधर नप कर्मियों के बीच गहराई विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक पक्ष के कर्मियों के वेतन की अनुशंसा मिलते ही दूसरे गुट के कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की धमकी दे दी. नप कर्मी युवराज बहादुर सिंह ने कहा कि जिन कर्मचारियों के वेतन पर ऑडिटर ने रोक लगायी थी.

उनके वेतन भुगतान की अनुशंसा कर दी गयी है. जबकि 20 नप कर्मियों का वेतन पांच महीना से नहीं मिला रहा है. उनकी चिंता नप प्रशासन को नहीं है. पर्व व त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं दिया जा रहा है. पांच से किसी को वेतन नहीं दिया जाय तो उसकी हालत क्या होगी, इसका अंदाजा न नप प्रशासन को नहीं है. इसके विरोध में 20 नप कर्मी जिनके वेतन भुगतान पर रोक लगाया गया है वे गुरुवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन