जाली नोट का तस्कर ट्रांजिट रिमांड पर

Published at :09 Jan 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
जाली नोट का तस्कर ट्रांजिट रिमांड पर

बेतिया : जाली नोट के तस्कर सुदीप कुमार उर्फ संदीप कुमार उर्फ सुडी कुमार को क्राइम ब्रांच दिल्ली के पुलिस ने शनिचरी थाना के नया बसती गांव से गिरफ्तार कर सीजेएम के कोर्ट में प्रस्तुत किया. उन्हें पांच दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए आवदेन दिया. सीजेएम ने इस आवेदन पर सुनवाई के […]

विज्ञापन
बेतिया : जाली नोट के तस्कर सुदीप कुमार उर्फ संदीप कुमार उर्फ सुडी कुमार को क्राइम ब्रांच दिल्ली के पुलिस ने शनिचरी थाना के नया बसती गांव से गिरफ्तार कर सीजेएम के कोर्ट में प्रस्तुत किया.
उन्हें पांच दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए आवदेन दिया. सीजेएम ने इस आवेदन पर सुनवाई के पश्चात उसे दिल्ली कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए पांच दिनों की ट्रांजिट रिमाण्ड पर लेने जाने की अनुमति दे दी. बताया जाता है कि दिल्ली में क्राइम ब्रांच के पुलिस ने नौतन के हीरा लाल सहनी को गिरफ्तार किया था. हीरा लाल ने पुलिस को बताया था कि शनिचरी के सुदीप ही उसे जाली नोट देता था. इस आधार पर सुदीप की गिरफ्तारी हुई.
मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
हरनाटांड़. नौरंगिया थाना की पुलिस और एसएसबी जवान ने बुधवार की रात में मदनपुर रेलवे फाटक के समीप पिकअप पर लदी तीन मवेशी के साथ तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया. नौरंगिया थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि एसएसबी के जवान ने एक पिकअप वैन तीन मवेशी को लाद कर तस्कर यूपी ले जा रहे थे. मवेशियों को जब्त कर बगहा पशु ढाठ में भेजा गया है.
मवेशी तस्कर बगहा निवासी जयप्रकाश यादव ,अशोक यादव एवं यूपी के हनुमान गंज थाना क्षेत्र के नौवतार निवासी मामुल खान है.जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन