बंधन बैंक में रुपये जमा कराने जा रही महिला से 38 हजार लूटे

Updated:
विज्ञापन

नरकटियागंज : शहर के हिमालय सिनेमा चौक के समीप बैंक में रुपया जमा कराने जा रही एक महिला से दिनदहाड़े 38 हजार पांच सौ रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की है. महिला ने मामले में वार्ड दो निवासी पिंटू पटेल को आरोपित किया है. पुरानी बाजार वार्ड नंबर दो […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : शहर के हिमालय सिनेमा चौक के समीप बैंक में रुपया जमा कराने जा रही एक महिला से दिनदहाड़े 38 हजार पांच सौ रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की है. महिला ने मामले में वार्ड दो निवासी पिंटू पटेल को आरोपित किया है. पुरानी बाजार वार्ड नंबर दो निवासी मुन्नी खातून ने शिकारपुर थाने में छीनतई को लकर आवेदन सौंपा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन में उसने बताया है कि वह बंधन बैंक में समूह के द्वारा वसूले रुपये को जमा कराने जा रही थी. इसी बीच हिमालय सिनेमा चौक पर पूर्व से खड़े उसके पड़ोसी पिंटू पटेल ने उससे रुपए छीन लिए. जब उसके पति आरोपित के घर पूछने गए तब आरोपित ने उसके पति अमरूद अंसारी के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है मामले में जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कारवाई जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन