ePaper

जिला समन्वयक के मानदेय भुगतान पर लगायी रोक

Updated at : 12 Feb 2020 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
जिला समन्वयक के मानदेय भुगतान पर लगायी रोक

खराब प्रगति व उदासीनता पर नाराज डीडीसी ने किया जवाब-तलब बेतिया : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के के तहत प्रोत्साहन राशि भुगतान में न्यूनतम प्रगति होने के कारण विभागीय अधिकारियों से फजीहत होने के बाद उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक अखिलेश्वर पांडेय से स्पष्टीकरण की […]

विज्ञापन

खराब प्रगति व उदासीनता पर नाराज डीडीसी ने किया जवाब-तलब

बेतिया : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के के तहत प्रोत्साहन राशि भुगतान में न्यूनतम प्रगति होने के कारण विभागीय अधिकारियों से फजीहत होने के बाद उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक अखिलेश्वर पांडेय से स्पष्टीकरण की मांग की है. डीडीसी ने बताया है कि पूर्व में भी इनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी.
लेकिन इनके द्वारा कोई जबाब नही दिया गया है. मांगे गये स्पष्टीकरण में डीडीसी ने कहा है कि वर्तमान में एलओबी अंतर्गत डाटा इंट्री किये गये कुल 38450 लाभुकों में से मात्र 11981 लाभुकों के भुगतान की कार्रवाई हीं पूर्ण की गयी है. जो कुल लक्ष्य का मात्र 31.20 फीसद ही है.
वहीं एनओएलबी अंतर्गत 41587 परिवारों का डाटा इंट्री कार्य किया गया है. इसमें से मात्र 806 परिवारों का ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है, जो कुल किये गये डाटा इंट्री का मात्र 1.48 फीसद ही है. इनमें से बेतिया, भितहां, मझौलिया, नौतन, योगापट्टी, गौनाहा, लौरिया, नरकटियागंज, पिपरासी एवं ठकराहां में एनओएलबी का भुगतान एकदम शून्य है.
डीडीसी ने बताया कि शत प्रतिशत शौचालय आच्छादन के लिए एनओएलबी अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए जिला समन्वयक द्वारा न तो कोई प्रयास किया गया और ना ही इनके द्वारा किये गये प्रयास से संबंधित कोई प्रतिवेदन ही उपलब्ध कराया गया है. डीडीसी ने तत्काल प्रभाव से उनके मानदेय भुगतान पर रोक लगाते हुए जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन