शहरी इलाकों के वार्डों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

पार्षदों के सहयोग से सुधरेगा सामुदायिक स्वास्थ्य व पोषण स्तर प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए पार्षद बेतिया : शहरी इलाकों में अपने-अपने वार्डों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, आम लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने, पोषण के स्तर में सुधार करने के लिए अब पार्षदों से सहयोग लिया जायेगा. ताकि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं […]

विज्ञापन

पार्षदों के सहयोग से सुधरेगा सामुदायिक स्वास्थ्य व पोषण स्तर

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए पार्षद
बेतिया : शहरी इलाकों में अपने-अपने वार्डों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, आम लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने, पोषण के स्तर में सुधार करने के लिए अब पार्षदों से सहयोग लिया जायेगा. ताकि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जा सके. इसके लिए शनिवार को शहर के होटल जॉली ग्रांड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
इस दौरान वार्ड दो में शहरी स्वास्थ्य केंद्र खोलने की जानकारी दी गयी. शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित इस कार्यशाला में पार्षदों को संबोधित करते हुए सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से शहरी आबादी में सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में सुधार लाने एवं गरीब और वंचित आबादी को स्वास्थ्य का विशेष लाभ देने के लिए एक बेहतर प्रयास प्रयास किया गया है.
इस वार्ड पार्षदगण के प्रशिक्षण में नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति उनको जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास के लिए मैं धन्यवाद देती हूं ताकि शहरी लोगों का जीवन और बेहतर हो सके. इसके पूर्व सभापति श्रीमती सिकारिया, सिविल सर्जन अरुण कुमार सिन्हा, ईओ विजय कुमार उपाध्याय, डॉ किरण शंकर झा समेत अन्य चिकित्सकों ने दीप जलाकर इसका शारंभ किया. मौके पर पार्षद संजय उर्फ छोटे सिंह, प्रेमचंद्र दूबे, राजकुमार, रीता रवि, मधु देवी, जवाहर प्रसाद समेत अन्य पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे.
आशा कार्यकर्ताओं की होगी बहाली : शहरी क्षेत्र में 14 आशा की बहाली हो जाने और खाली जगहों पर आशा की नियुक्ति के लिए सभी वार्ड पार्षदगण को शीघ्र चयन कर इस शहरी स्वास्थ्य मिशन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील सिविल सर्जन ने की. वहीं नगर के वार्ड संख्या- 2 में अब तक शहरी स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोले जाने की दिशा में सिविल सर्जन ने सभापति से भवन या जगह उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया. बताया वार्ड 31 एवं 6 में शहरी स्वास्थ्य केंद्र बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है. साथ ही शीघ्र वार्ड 2 में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ सभापति के सहयोग से कर दिया जायेगा.
.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन