शहरी इलाकों में शामिल होंगे समीपवर्ती गांव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेतिया : स्थानीय नगर परिषद समेत जिले के सभी पांच शहरी निकायों यथा नगर परिषद बगहा व नरकटियागंज तथा रामनगर,चनपटिया नगर पंचायतों के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र भी समीपवर्ती शहरी निकायों में शामिल किये जायेंगे. सरकार के संकल्प के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव ने इसके लिये एरिया ऑफ इंट्रेस्ट का […]
विज्ञापन
बेतिया : स्थानीय नगर परिषद समेत जिले के सभी पांच शहरी निकायों यथा नगर परिषद बगहा व नरकटियागंज तथा रामनगर,चनपटिया नगर पंचायतों के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र भी समीपवर्ती शहरी निकायों में शामिल किये जायेंगे. सरकार के संकल्प के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव ने इसके लिये एरिया ऑफ इंट्रेस्ट का नजरी नक्शा के साथ प्रस्ताव तीन दिन के अंदर भेजने का निर्देश दिया है. यहां गौरतलब है कि प्रारंभ में शहरी क्षेत्र के परिक्षेत्र विस्तार की यह योजना केवल जिला मुख्यालय के शहरों के लिये ही भेजी गयी थी.
जिसके आलोक में नगर परिषद बेतिया की ओर से इसका प्रस्ताव अगस्त 2019 में ही नगर विकास एवं आवास विभाग को पहले ही भेजा जा चुका है. सभापति गरिमा सिकारिया ने बताया कि वर्तमान में बेतिया नगर परिषद क्षेत्र का कुल विस्तार मात्र 11.50 वर्ग किलोमीटर के भगौलिक परिक्षेत्र में ही है. नप बोर्ड की सर्वसम्मत सहमति के आधार पर बीते अगस्त 2019 में नगर विकास विभाग को भेजे गये प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार हमारे नपक्षेत्र का विस्तार 25.05 वर्ग किलोमीटर में हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










