ePaper

अब गांवों में घंटी बजाते पहुंचेगा राशन लदा वाहन

Updated at : 06 Feb 2020 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
अब गांवों में घंटी बजाते पहुंचेगा राशन लदा वाहन

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर 20 जीपीएस व जिंगल बेल युक्त वाहनों को किया रवाना लाभुकों से राशन पहुंचने कीकरानी होगी पुष्टि बेतिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत डोर स्टेप डिलेवरी के लिए बुधवार से कलेक्ट्रेट से खाद्यान्न लदे वाहनों को रवाना किया गया. जीपीएस युक्त जिंगल बेल एवं फ्लैक्स लगे वाहनों को डीएम डॉ […]

विज्ञापन

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर 20 जीपीएस व जिंगल बेल युक्त

वाहनों को किया रवाना लाभुकों से राशन पहुंचने कीकरानी होगी पुष्टि
बेतिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत डोर स्टेप डिलेवरी के लिए बुधवार से कलेक्ट्रेट से खाद्यान्न लदे वाहनों को रवाना किया गया. जीपीएस युक्त जिंगल बेल एवं फ्लैक्स लगे वाहनों को डीएम डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सुधांशु शेखर ने बताया कि खाद्यान्न के उठाव, परिवहन, एवं आपूर्ति को पारदर्शी बनाने एवं आमजन के बीच इसकी जानकारी देने के लिए यह व्यवस्था की गयी है.
उन्होंने बताया कि अब एसएफसी के परिवहन अभिकर्ता द्वारा खाद्यान्न उठाव से लेकर जविप्र दुकानदारों तक पहुंचाने की व्यवस्था का एप के माध्यम से मॉनीटरिंग की जायेगी. इस व्यवस्था से जिंगल लगातार बजाते हुए परिवहन होने से राज्य खाद्य निगम के वाहनों को पहचान मिलेगी एवं खाद्यान्न का कालाबाजारी एवं दूसरी जगह ले जाने में अंकुश लगेगा. एप के जरिये गोदामों तक खाद्यान्न पहुंचाने एवं निर्गमन से जुड़ी जानकारी जविप्र दुकानदार तक भेजी जायेगी.
जबकि जनवितरण प्रणाली दुकानदार इस बात से अवगत हो जायेंगे कि अमूक माह का खाद्यान्न आ गया है. उनके मोबाइल एप पर पूर्व माह के लाभार्थियों में से 10 लाभुकों का नाम प्रदर्शित हो जायेगा. मोबाइल पर प्रदर्शित हुए लाभुकों को दुकान पर बुलाकर लाभुकों का एवं गाड़ी का फोटोग्राफ एप पर अपलोड करेंगे.
लाभुक ही संपुष्टि करेंगे कि परिवहन अभिकर्ता द्वारा भाड़ा राशि की मांग की गयी है या नहीं या पहुंचा हुआ खाद्यान्न सही मात्रा में है या नहीं. इसी उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत आज खाद्यान्न लदे 20 वाहन को समाहरणालय परिसर से विभिन्न जगहों के लिए रवाना किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान, जिलाधिकारी के ओएसडी बैद्यनाथ प्रसाद आदि भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन