ePaper

छह माह के बाद 12 मीटर चौड़ी चकाकच सड़क से भरें फर्राटा

Updated at : 31 Jan 2020 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
छह माह के बाद 12 मीटर चौड़ी चकाकच सड़क से भरें फर्राटा

प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद बानुछापर-छावनी सड़क निर्माण का कार्यादेश जारी बेतिया : बानूछापर तेल डिपो से छावनी चौक तक सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा होगा. करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण हो जाने से नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया […]

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद बानुछापर-छावनी सड़क निर्माण का कार्यादेश जारी

बेतिया : बानूछापर तेल डिपो से छावनी चौक तक सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा होगा. करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण हो जाने से नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह सड़क 12 मीटर चौड़ी बनेगी. सड़क के दोनों ओर नाला का निर्माण कराया जायेगा. ताकि सड़क पर कभी भी जलजमाव की स्थिति न बने.
कार्यपालक अभियंता ने टेंडर लेने वाली गोपालपालगंज की कंपनी सोना इंगीकॉम को पत्र भेजकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है. विदित हो कि डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने विगत 16 जनवरी को बानूछापर तेलडिपो से छावनी चौक तक सड़क का निरीक्षण किया था. डीएम के निरीक्षण के दौरान सड़क की भूमि का अतिक्रमण करने वाले कई अतिक्रमणकारियों ने स्वंय अपना अतिक्रमण हटा लिया था. इसके बाद सड़क निर्माण की पहल तेज कर दी गयी है.
कार्यपालक अभियंता ने टेंडर लेने वाली कंपनी को भेजे गये पत्र में कहा है कि सड़क पर पड़े मलबा को दिन व रात काम कर के एक सप्ताह के अंदर हटाये. सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा नाले का पानी गिराये जाने के कारण कही-कही दलदल की स्थिति बन गयी है. वैसे सभी स्थानों को चिन्हित कर वहां से दलदल वाली मिट्टी को हटाने समेत करीब आधा दर्जन बिंदूओं पर कार्यपालक अभियंता ने निर्देशित किया है.
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि निर्माण कंपनी को उक्त सड़क का निर्माण छह: महीने के अंदर हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है. समय पर सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने पर एकरानामा की सुसंगत कंडिका के आलोक में दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन