जिप उपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई कल

Updated:
विज्ञापन
जिप उपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई कल

बेतिया : जिला परिषद के तीन पार्षदों की ओर से उपाध्यक्ष के खिलाफ समर्पित किये गये अविश्वास प्रस्ताव पर 16 जनवरी को सुनवाई होगी. इस संबंध में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने इस दिन जिला परिषदीय सभागार में 11.30 बजे से विशेष बैठक बुलाई है. इसमें जिला परिषद के उपाध्यक्ष रेणु देवी के विरुद्ध […]

विज्ञापन

बेतिया : जिला परिषद के तीन पार्षदों की ओर से उपाध्यक्ष के खिलाफ समर्पित किये गये अविश्वास प्रस्ताव पर 16 जनवरी को सुनवाई होगी. इस संबंध में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने इस दिन जिला परिषदीय सभागार में 11.30 बजे से विशेष बैठक बुलाई है.

इसमें जिला परिषद के उपाध्यक्ष रेणु देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जायेगी. उल्लेखनीय है कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 25 के पार्षद मो. सफीउद्दीन उर्फं टेनी, 19 के पप्पू रंजन व 35 के अजय प्रसाद ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जिप अध्यक्ष को सौंपते हुए डीएम को सूचनार्थ प्रेषित किया था.

इस प्रस्ताव में आरोप है कि 30 जून 2016 को जिला परिषद का गठन हुआ. किंतु उपाध्यक्ष केवल सामान्य बैठक में ही उपस्थित हुईं. किसी भी बैठक में जिप के विकास व अन्य किसी भी मामले पर अपना विचार नहीं रखीं हैं. जून 2016 से अब तक कभी भी कार्यालीय कार्यदिवस में अपने कार्यालय कक्ष में नहीं बैठी हैं. जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जिप की ओर से अनेक विकास कार्य क्रियान्वित हो रही है, लेकिन उपाध्यक्ष ने कभी भी कार्यों का निरीक्षण नहीं किया.

जिप अध्यक्ष से कभी कार्यालय या दूरभाष पर जिला परिषद के विषय में कोई विचार विमर्श नहीं किया है. 12 अक्टूबर 2019 को जिप की आपातकालीन बैठक में उपाध्यक्ष अनुपस्थित रहीं, जो कि गंभीर मामला है. इसी तरह 24 दिसंबर को लंबे अंतराल के बाद बुलायी गयी बैठक में भी उपाध्यक्ष अनुपस्थित रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन