अनदेखी में फंसे जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : लोक सेवक के दायित्व की अनदेखी में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी फंस गये हैं. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता हरि नारायण पासवान ने दायित्व निर्वहन की अनदेखी पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है. जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे को भेजे अपने सम्बंधित पत्र में उन्होंने बगहा-2 प्रखण्ड […]
विज्ञापन
बेतिया : लोक सेवक के दायित्व की अनदेखी में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी फंस गये हैं. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता हरि नारायण पासवान ने दायित्व निर्वहन की अनदेखी पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे को भेजे अपने सम्बंधित पत्र में उन्होंने बगहा-2 प्रखण्ड के लौकरिया थानांतर्गत भरथापुर गांव के सड़क हादसे में मरे महादलित मोहन राम की पत्नी सीमा देवी को सरकारी मुआवजा राशि उपलब्ध नहीं कराये जाने के मामले में जनवरी से नवम्बर 2019 चली कुल 16 तिथियों की सुनवाई को लेकर जारी चार बार के सम्मन के बावजूद न तो उपस्थित होने नहीं प्रतिवेदन सौपने के मामले में कार्रवाई की अनुशंसा डीएम से की है.
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री पासवान ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी का ऐसा कृत्य लोकसेवा अधिकार अधिनियम के साथ लोक सेवक के रूप में दायित्व की अनदेखी है.उनके दायित्व निर्वहन की अनदेखी करते हुये जरूरी प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित वाद का निष्पादन बगैर जरूरी तथ्य के ही कर दिये जाने की जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन