हत्या कर फेंके गये शव को बांस से एक-दूसरे के क्षेत्र में ढकेलती रही पुलिस

बैरिया (प.चं.) : हत्या कर नदी में फेंके गये एक युवक के शव को बरामद करने के लिए तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. तीनों थानों की पुलिस का तर्क था कि जहां शव पड़ा है, वह उनके सीमा क्षेत्र में नहीं आता है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि […]
बैरिया (प.चं.) : हत्या कर नदी में फेंके गये एक युवक के शव को बरामद करने के लिए तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. तीनों थानों की पुलिस का तर्क था कि जहां शव पड़ा है, वह उनके सीमा क्षेत्र में नहीं आता है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि इस दौरान तीनों थानों की पुलिस शव को बांस के सहारे एक दूसरे थाना क्षेत्रों में ढकेलती भी रही. नतीजा यह हुआ कि शव क्षत-विक्षत हो गया. करीब साढ़े तीन घंटे के बाद एसडीपीओ के हस्तक्षेप पर शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




