ePaper

शराब तस्करी के विरोध पर तस्करों ने दो युवकों को पीटा

Updated at : 03 Jan 2020 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करी के विरोध पर तस्करों ने दो युवकों को पीटा

पिकनिक के दौरान हो हल्ला पर भड़के शराब के कारोबारी पुलिस ने अंबेडकर नगर में संचालित शराब फैक्ट्री का उपकरण किया जब्त नरकटियागंज : शहर से सटे अंबेडकर नगर में बुधवार की रात्रि शराब धंधेबाज द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. घायलों में मुन्ना पटेल व भोला पटेल […]

विज्ञापन

पिकनिक के दौरान हो हल्ला पर भड़के शराब के कारोबारी

पुलिस ने अंबेडकर नगर में संचालित शराब फैक्ट्री का उपकरण किया जब्त
नरकटियागंज : शहर से सटे अंबेडकर नगर में बुधवार की रात्रि शराब धंधेबाज द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. घायलों में मुन्ना पटेल व भोला पटेल शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक गांव में ही पिकनिक मना रहे शराब कारोबारियों द्वारा हो हल्ला करने का विरोध कर रहे थे.
विरोध होता देख शराब कारोबारी भड़क उठे और युवकों की जमकर पिटाई कर दी. घायल मुन्ना व भोला ने बताया कि गांव में नीरज कुमार के साथ अन्य लोग मिलकर अवैध रूप से शराब बनाने का काम करते हैं. एक जनवरी को सभी लोग शराब पीकर हो हल्ला कर रहे थे. जब उन्होंने हल्ला करने से मना किया तो सभी भड़क उठे और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. मामले में भोला पटेल ने गांव के ही सोनु पटेल, दिलीप पटेल शिवशंकर मुखिया, नीरज साह व पारस पटेल को नामजद कराया है.
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी इस बात पर भड़क गए कि भोला व मुन्ना ने शराब फैक्ट्री के बारे में पुलिस को सुचना देने की बात कही. इधर गुरूवार को गांव के लोगों ने शिकारपुर पुलिस को सुचना दी की गांव से पश्चिम सरेह में बलोर नदी के किनारे नीरज साह का शराब फैक्ट्री संचालित हो रही है. सूचना पर शिकारपुर थाने के एसआई गोविंद साह सदल बल अंबेडकर नगर पहुंचे और झाड़ियों के बीच संचालित शराब की मिनी फैक्ट्री के उपकरणों को जब्त कर लिया.
हालांकि शिकारपुर पुलिस ने मारपीट के आरोपी सोनु कुमार व नीरज को बुधवार को ही गिरफ्तार कर ली. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट के आरोपी सोनू व नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. शराब के अवैध कारोबार में लिप्त किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा.
शराब कारोबारियों ने गांव में फैला रखी थी दहशत : शिकारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शराब की फैक्ट्री संचालित की जाती थी और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही थी. मामला उस वक्त उजागर हुआ जब गांव के ही दो युवकों पर शराब कारोबारियो ने कहर बरपाया. शराब का उपकरण जब्त करने पहुंची पुलिस टीम को देखकर ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे थे.
ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नीरज और उसके साथी गांव में घुम घुम कर कहते थे कि वें पुलिस वालों को डेढ़ लाख रूपया महीना देते हैं. कोई उनका क्या बिगाड़ेगा. बहरहाल मारपीट के बाद शराब उपकरण जप्त करने की कार्रवाई की चर्चा पूरे जोरों पर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन