शादी की नीयत से अगवा करने के दोषी को सात साल की कैद
Updated at : 21 Dec 2019 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शादी करने की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पाक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विजय कुमार ने एक आरोपित को दोषी पाते हुए उसे सात वर्ष कठोर कारावास तथा 40 हजार अर्थदंड की सजा सुनायी है. अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर उसे अतिरिक्त […]
विज्ञापन
बेतिया : शादी करने की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पाक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विजय कुमार ने एक आरोपित को दोषी पाते हुए उसे सात वर्ष कठोर कारावास तथा 40 हजार अर्थदंड की सजा सुनायी है. अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
सजायाफ्ता राजेश राम रामनगर थाने के भावल गांव का रहनेवाला है. पाक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक वेदप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 23 मार्च 2016 को भावल गांव की एक नाबालिग रात्रि में शौच करने गयी थी. इसी दौरान आरोपित राजेश राम ने शादी की नीयत से उसे अगवा कर लिया. जब पीड़िता के घरवाले इसकी शिकायत करने राजेश राम के घर गये तो राजेश के घरवाले उनके साथ गाली गलौज करने एवं मारपीट पर उतारु हो गये.
इस संबंध में पीड़िता के पिता ने रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने राजेशराम को भादवि कीधारा 366 ए में दोषी पाते हुए पांच वर्ष कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनायी है. तथा चार पाॅक्सो एक्ट में सात वर्ष कठोर कारावास तथा 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनायी है. दोनों सजा साथ साथ चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




