संतोष की हत्या में आरोपित पत्नी व चचेरे भाई कुंदन भेजे गये जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 1:09 AM
खुलासे के लिए पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कुंदन ने संतोष को दी थी पूर्व में मारने की धमकी सिकटा : साजिश के तहत गोली मारकर संतोष कुमार कुशवाहा की हत्या के आरोपी पत्नी बबीता देवी व चचेरे भाई कुंदन उर्फ राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या […]
खुलासे के लिए पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
कुंदन ने संतोष को दी थी पूर्व में मारने की धमकी
सिकटा : साजिश के तहत गोली मारकर संतोष कुमार कुशवाहा की हत्या के आरोपी पत्नी बबीता देवी व चचेरे भाई कुंदन उर्फ राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या की सूचना पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. बाद में पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है.
संतोष की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस किसी तरह की खुलासा की घोषणा नहीं कर सकी है. लेकिन अनुसंधान में मिले सबूत, परिस्थितियों से निकले निष्कर्ष व पिता के बयान पर यह स्पष्ट होता पाया है कि पत्नी व चचेरे भाई का ही हाथ है.
पुलिस ने संतोष के बिछावन पर रखा एक मोबाइल भी जब्त किया है. इसमें नेपाल का एक सिम व भारत का एक सिम लगे हैं. इस फोन से भी सुराग मिलने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है. पुलिस ने हत्या के घटनाक्रम को समझने के बाद पत्नी बबीता देवी व चचेरे भाई कुंदन उर्फ राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 130(बी) व 34 के अलावा आर्मस एक्ट के तहत मामला मामला दर्ज किया है.
इस बारे में जानकारी देते हुए सिकटा थानाध्यक्ष राजेश शुमार झा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस अंतिम रिपोर्ट जमा करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










