आठ लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2019 12:40 AM
योगापट्टी : नवलपुर पुलिस ने शुक्रवार को 7 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी कोइरीटोला निवासी नागेंद्र महतो के रूप में की गयी है. नवलपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी […]
योगापट्टी : नवलपुर पुलिस ने शुक्रवार को 7 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी कोइरीटोला निवासी नागेंद्र महतो के रूप में की गयी है. नवलपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी शराब का खेप लेकर जा रहा है.
इस दौरान पुलिस ने कारोबारी को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसे बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 के प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वही योगापट्टी पुलिस ने छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा से 1 लीटर चुलाई शराब बरामद की है. लेकिन बिक्रेता पुलिस के हाथ नहीं लगे. थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि मच्छरगांवा निवासी मनोज महतो व राजेश महतो पिता लंगड़ महतो दोनों पर थाना में कांड दर्ज की गयी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.
शराब के साथ एक धराया : सिकटा : बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक लीटर चुलाई की शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उक्त कार्यवाही परसौनी पूरब टोला से किया है. गिरफ्तार राजेश मुखिया परसौनी गांव का ही रहने वाला है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति शराब बेचने का काम करता है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










