ग्राम पंचायतों को बनाया जायेगा सशक्त : एडीएम

Updated:
विज्ञापन

मिशन अंत्योदय योजना के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित बेतिया : मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण कार्यक्रम को ससमय पूरा करने के उद्देश्य से गुरूवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह, उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह, जीविका के […]

विज्ञापन

मिशन अंत्योदय योजना के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

आपके शहर में

विज्ञापन
बेतिया : मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण कार्यक्रम को ससमय पूरा करने के उद्देश्य से गुरूवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह, उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह, जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया.
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह ने बताया कि लोक योजना अभियान सबकी योजना सबका विकास के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत अंतर्गत सभी राजस्व ग्राम का मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण करके डाटा अपलोड किया जाना है.
इस अत्यंत महत्वपूर्ण सर्वेक्षण को पूरी तत्परतापूर्वक, बिना कोताही बरते ससमय पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने सोच को बदलने की जरूरत है. सोच को बदलकर हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. इस सर्वेक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी आप सभी की है. इसलिए पूरी लगन एवं मेहनत से इस कार्य को पूरा करें.
मौके पर डीडीसी रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सर्वेक्षण बेहद ही महत्वपूर्ण है. सर्वेक्षण के पश्चाम ग्राम पंचायतों के विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान है. इसलिए हम सभी को मेहनत करनी होगी. ताकि गुणवतायुक्त सर्वेक्षण का यह कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सके. उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण पश्चात विकास योजना बनाकर ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त किया जायेगा.
कार्यशाला में कार्य योजना के साथ-साथ मिशन अंत्योदय, प्रश्नावली एवं ऐप के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक के मोबाइल पर मिशन अंत्योदय ऐप का इंस्टाॅलेशन एवं निबंधन भी कराया गया. इस अवसर पर जीविका के सामाजिक विकास प्रबंधक मसरूर अहमद, बीडीओ, बीपीआरओ, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित प्रखंड कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन