शहर में उपलब्ध होगा आवारा पशुओं को पकड़ने का वाहन
बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन वाहन की व्यवस्था नहीं होने से नगर परिषद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. बेतिया आयी पशुपालन विभाग की सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी से नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया […]
बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन वाहन की व्यवस्था नहीं होने से नगर परिषद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. बेतिया आयी पशुपालन विभाग की सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी से नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने यह सवाल उठाते हुए वाहन मुहैया कराने का आग्रह किया.
आपके शहर में
नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया के इस सवार पर पशुपालन विभाग के सचिव डॉ एन विजय लक्ष्मी ने वाहन मुहैया कराने का आश्वासन दिया. पशुपालन सचिव ने बताया कि हमारे विभाग से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये वाहन मुहैया कराये जाने का प्रावधान है. लेकिन जिला पशुपालन पदाधिकारी के स्तर से इसकी मांग अब तक नहीं हो सकी है.
इससे विभाग ने इस दिशा में अब तक पहल शुरू नहीं कर पायी है. इससे पहले नप सभापति श्रीमती सिकारिया ने पशुपालन सचिव से मिलकर शहर में आवारा पशुओं आम जनजीवन को परेशानी से निजात दिलाने की अपील की. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ शकील अहमद को सचिव ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये रिक्वॉयरमेंट (मांग पत्र) भेजने और शहरी क्षेत्र की इस समस्या पर ध्यान देने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए